उबले अंडे खाने के बाद बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, सेहत को होंगे कई नुकसान

उबले अंडे खाने के बाद बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, सेहत को होंगे कई नुकसान

सेहतराग टीम

सेहत को अच्छा और फिट बनाना है तो हमें रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। वहीं साथ ही अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं तो हमें अड़ें का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें ना सिर्फ प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है बल्कि ये शरीर को ऊर्जा भी देता है। लेकिन अगर आप उबला हुआ अंडा खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके साथ या फिर बाद में कुछ चीजों का सेवन ना करें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें उबले हुए अंडे के साथ नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें- International Childhood Cancer Day: बच्चों में कैंसर को लेकर एम्स की स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया तिवारी से कुछ सवाल-जवाब

केला ना खाएं

अगर आप उबले हुए अंडे खाने के बाद केला खाते हैं तो इस आदत को भी आज से ही छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे खाने के बाद केले को खाने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे कि कब्ज, एसिडिटी और आंतों से संबंधित परेशानी।   

नींबू

उबले हुए अंडे के ऊपर लोग अक्सर गरम मसाला, काला नमक डालकर खाते हैं। लेकिन अगर आप इन चीजों के अलावा नींबू का भी इस्तेमाल करते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दें। ऐसा करने से भले ही आपको टेस्ट अच्छा लगे लेकिन इसके कारण  रक्त वाहिनियों को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से आपको दिल से संबंधित बीमारी होने की भी संभावना रहती है। 

ना खाएं पनीर

उबले हुए अंडे और पनीर दोनों में ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप उबले हुए अंडे खाने के बाद पनीर को खाते हैं तो ऐसा ना करें। दोनों ही में प्रोटीन होता है। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अंडा खाने के बाद पनीर बिल्कुल ना खाएं।

मछली का ना करें सेवन

उबले हुए अंडे खाने के बाद मछली का भी सेवन ना करें। इससे आपको स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में इन तरीकों से करें शरीर को डिटॉक्स, नहीं होंगी पेट, त्वचा संबंधी समस्याएं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।